• Home
  • लीगल
  • लखनऊ हाईकोर्ट ने मोहम्मद समीर को दी जमानत

लखनऊ हाईकोर्ट ने मोहम्मद समीर को दी जमानत

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को मोहम्मद समीर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। समीर पर थाना ठाकुरगंज, लखनऊ में दर्ज एफआईआर संख्या 364/2025 के तहत भादंसं की विभिन्न धाराओं, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे।

न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की अदालत ने यह आदेश पारित किया। अदालत ने कहा कि पीड़िता की उम्र संबंधी चिकित्सीय रिपोर्ट में त्रुटि की संभावना है और बयान में उसने आरोपी से विवाह की इच्छा व्यक्त की है। आरोपी 30 जून 2025 से जेल में निरुद्ध है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

यह आदेश आरोपी की ओर से अधिवक्ता , इरशाद अली, सैयद सुलेमान अब्बास और अब्दुल रहमान (समर) द्वारा पैरवी किए जाने पर पारित हुआ।

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

लखनऊ हाईकोर्ट: यूपी के एडेड स्कूलों में मानदेय पर शिक्षक नियुक्ति की नीति रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो शासनादेश किए निरस्त, स्वीकृत पद पर अस्थायी शिक्षक को न्यूनतम वेतनमान और अनुमन्य भत्ते…

ByByShubhankar Bhanu Aug 25, 2026

प्रयागराज की छात्रा को स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड होने पर छात्रा अलग पोशाक की मांग अधिकार के…

ByByLegal Desk Aug 25, 2026

सहमति के बिना जमीन नहीं ले सकता प्रशासन: लखनऊ हाईकोर्ट

देवीपाटन-तुलसीपुर मार्ग मामले में लखनऊ पीठ ने कहा- सहमति न बनने पर 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के…

ByByShubhankar Bhanu Aug 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top