• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश यादव का तंज—‘यूपी में LPG यानी लापता गैस’, लंबी लाइनों पर भाजपा सरकार को घेरा

अखिलेश यादव का तंज—‘यूपी में LPG यानी लापता गैस’, लंबी लाइनों पर भाजपा सरकार को घेरा

यूपी में एलपीजी संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे हो गए हैं कि “एलपीजी का मतलब अब लापता गैस हो गया है।” उनका आरोप है कि सरकार ने संकट से निपटने के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की, जिसके चलते आम लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सिलिंडर की मात्रा भी कम हो गई है, 14 किलो की जगह कम गैस मिल रही है, जबकि कीमतें वही या उससे ज्यादा ली जा रही हैं। गैस की कमी के कारण लोगों को फिर से चूल्हा और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार ने लोगों को लाइनों में खड़ा करने के अलावा कुछ नहीं किया।” साथ ही तंज कसते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हैं कि “एक कचौरी, एक समोसा, अब गैस पर नहीं रहा भरोसा।”

सपा प्रमुख ने निवेश और एमओयू को लेकर भी सरकार के दावों पर सवाल उठाए और जांच की मांग की। वहीं, महिलाओं के लिए सपा सरकार बनने पर “स्त्री सम्मान समृद्धि योजना” के तहत हर साल 40 हजार रुपये देने का वादा भी दोहराया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Related Posts

शीबा हत्याकांड: बेटे के बाद दूसरी पत्नी को मार डाला, कार से खेत तक पहुंची हत्या की साजिश

मेरठ के सरधना में शीबा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सादिक को गिरफ्तार किया…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की पूछताछ में गोपाल राव से हुई थी सख्ती, चंपत राय की डायरी में बड़ा दावा

चंपत राय की डायरी में एसआईटी की पूछताछ से जुड़े कई दावे दर्ज हैं। डायरी के अनुसार, गोपाल…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

फोन पर मिली धमकी से खुला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की हत्या में पति गिरफ्तार

नोएडा के मामूरा में महिला की गला दबाकर हत्या के बाद शव नहर में फेंका गया था। पत्नी…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top