• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • ‘आउटसोर्सिंग से युवाओं का भविष्य अंधकार में…’, अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

‘आउटसोर्सिंग से युवाओं का भविष्य अंधकार में…’, अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा एक युवा विरोधी पार्टी बन चुकी है। प्रदेश के नौजवान भारी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, और सरकार ने विभागीय नौकरियों को आउटसोर्सिंग के हवाले कर उनके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सुनियोजित तरीके से विभागों का निजीकरण कर रही है। अब बिजली विभाग को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है, जिससे लाखों युवाओं को नौकरी और आरक्षण से वंचित करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती हो या मेडिकल व अन्य क्षेत्रों की भर्तियां, हर जगह युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। जब युवा अपने अधिकार की आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज कराया जाता है। विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन्हें भरने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

Related Posts

शीबा हत्याकांड: बेटे के बाद दूसरी पत्नी को मार डाला, कार से खेत तक पहुंची हत्या की साजिश

मेरठ के सरधना में शीबा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सादिक को गिरफ्तार किया…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की पूछताछ में गोपाल राव से हुई थी सख्ती, चंपत राय की डायरी में बड़ा दावा

चंपत राय की डायरी में एसआईटी की पूछताछ से जुड़े कई दावे दर्ज हैं। डायरी के अनुसार, गोपाल…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

फोन पर मिली धमकी से खुला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की हत्या में पति गिरफ्तार

नोएडा के मामूरा में महिला की गला दबाकर हत्या के बाद शव नहर में फेंका गया था। पत्नी…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top