• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • इटौंजा में बाढ़ का संकट: गांव घिरे, फसलें डूबीं, सड़कों पर जलभराव से आवागमन बाधित

इटौंजा में बाढ़ का संकट: गांव घिरे, फसलें डूबीं, सड़कों पर जलभराव से आवागमन बाधित

लखनऊ में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर ने इटौंजा क्षेत्र के लासा और बहादुरपुर गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। नदी किनारे बसे इन गांवों के खेतों में पानी भरने से धान, लौकी, तोरई, भिंडी, करेला समेत कई फसलें जलमग्न हो गई हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट गहराता जा रहा है।

डीएम विशाख जी ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लासा गांव में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और सचिव 24 घंटे मौजूद रहेंगे। उन्होंने बसहरी पुल से बाढ़ की स्थिति का भी निरीक्षण किया और बीकेटी एसडीएम साहिल कुमार को हालात पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए।

डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम पर पशु चिकित्सा और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए मेडिकल स्टाफ लगातार तैनात रहेगा। बाढ़ में सांप के खतरे को देखते हुए एंटीवेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल गोमती का जलस्तर खतरा निशान 109 मीटर से मात्र 5 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन लासा, सुल्तानपुर और बहादुरपुर की सड़कों पर 1 से 1.5 फीट पानी भर गया है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है।

लासा के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की कि इटौंजा-माल रोड की पुलिया का तल ऊंचा होने के कारण पानी की निकासी बाधित होती है। पिछले साल भी इसकी मरम्मत की मांग हुई थी, लेकिन पानी उतरने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने बाढ़ के बाद समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

गांव के कई किसानों जैसे देवी प्रसाद और जीत बहादुर के पंपिंग सेट 6 फीट गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि उपकरण निकालने का समय नहीं मिला।

डीएम ने तहसीलदार बीकेटी को पूर्ति विभाग से समन्वय कर सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान्न के साथ माचिस और मोमबत्ती उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुल्तानपुर, बहादुरपुर, लासा, मैकूपुरवा, इकडरिया खुर्द और इकडरिया कला गांवों में नावों की व्यवस्था करने और रात में बीमार ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की मोटरबोट तैनात रखने के आदेश भी दिए।

Related Posts

ललितपुर में एंबुलेंस से चोरी हुईं 14 बकरियां, चार गिरफ्तार

CCTV से खुला मामला, पुलिस ने 10 बकरियां और वारदात में इस्तेमाल एंबुलेंस बरामद की ललितपुर। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

फतेहपुर में ससुरालियों पर बांके से हमला, आरोपी की मौत

बीकमपुर गांव में सोते समय पांच लोगों पर किया हमला, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, नोएडा में होगा रोड शो

UP TEX-2026 के जरिए निवेश और उद्योग की संभावनाओं पर फोकस, 8-9 सितंबर को लखनऊ में मुख्य सम्मेलन…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत, मथुरा को ₹1,051 करोड़ की सौगात

सीएम योगी आज दो जिलों के दौरे पर, 1,000 परिवारों को राहत सामग्री और 229 विकास परियोजनाओं का…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top