• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • एसएससी में गड़बड़ी से नाराज़ छात्रों ने जलाया चेयरमैन का पुतला, BAPSA के कई छात्र गिरफ्तार

एसएससी में गड़बड़ी से नाराज़ छात्रों ने जलाया चेयरमैन का पुतला, BAPSA के कई छात्र गिरफ्तार

लखनऊ | 4 अगस्त 2025

लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को SSC (Staff Selection Commission) की परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी और अव्यवस्थाओं से नाराज़ छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गेट संख्या 1 पर बिरसा अंबेडकर फूल छात्र संगठन (BAPSA) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी छात्रों ने SSC चेयरमैन का पुतला फूंका।

छात्रों का आरोप है कि SSC परीक्षाओं में भारी स्तर पर तकनीकी खामियां, परीक्षा केंद्रों में बदलाव, और सूचना के अभाव जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जिससे लाखों छात्रों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि आयोग की लापरवाही के चलते अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका है।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता मानव रावत, आकाश कठेरिया, अंकित कुमार, अश्वनी कुमार, अमन जाटव, शुभम भार्गव और अमितेश पाल समेत अन्य छात्र मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मौके से हटाया।

BAPSA ने मांग की है कि SSC परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि छात्रों के साथ अन्याय न हो और उनका समय तथा मेहनत बर्बाद न जाए।

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गए हैं। अभी तक छात्रों पर दर्ज धाराओं की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Posts

गैंगस्टर एक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, बहराइच का पूरा केस किया निरस्त

बब्बू शाह की याचिका पर लखनऊ बेंच की टिप्पणी; कोर्ट ने कहा- गैंग चार्ट महज औपचारिकता नहीं, आपराधिक…

यूपी में नौकरी महाभियान का आगाज, 818 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण; सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

2027 की तैयारी में सपा सक्रिय, अखिलेश आज एटा-कासगंज नेताओं के साथ करेंगे बैठक

लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन; बैठक के बाद दोपहर 1…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

लखनऊ में पंसारी इंडस्ट्रीज के डिपो पर छापा, 2.5 लाख का सामान सीज

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई; लेबलिंग में खामियां मिलने पर एरोमैट पाउडर…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top