कांग्रेस ने अनुज यादव को सौंपी विधि विभाग की प्रदेश कमान

प्रयागराज। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर जोर देने पर जुटी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की लखनऊ में चल रही मैराथन बैठकों के बीच हाइकोर्ट के अधिवक्ता व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता अनुज यादव को कांग्रेस विधि विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ ज़मा रिज़वी ने संगठन को सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा की है। अनुज यादव हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हीरा लाल यादव के पुत्र है और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव के पारिवारिक सदस्य है। अनुज यादव को विधि विभाग का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर अधिवक्ताओं व कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।

Related Posts

शीबा हत्याकांड: बेटे के बाद दूसरी पत्नी को मार डाला, कार से खेत तक पहुंची हत्या की साजिश

मेरठ के सरधना में शीबा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सादिक को गिरफ्तार किया…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की पूछताछ में गोपाल राव से हुई थी सख्ती, चंपत राय की डायरी में बड़ा दावा

चंपत राय की डायरी में एसआईटी की पूछताछ से जुड़े कई दावे दर्ज हैं। डायरी के अनुसार, गोपाल…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

फोन पर मिली धमकी से खुला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की हत्या में पति गिरफ्तार

नोएडा के मामूरा में महिला की गला दबाकर हत्या के बाद शव नहर में फेंका गया था। पत्नी…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top