• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी सरकार देगी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, आज से शुरू होगा पहला चरण

योगी सरकार देगी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, आज से शुरू होगा पहला चरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन सभागार में उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का उपहार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की रसोई को धुएं से मुक्त करना और महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाना था।

अब तक उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। राज्य सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी रिफिल देने का निर्णय लिया है। यह वितरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो चरणों में पूरा किया जाएगा, पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक और दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2026 तक।

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। पहले चरण में आधार-सत्यापित लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ दिया जा रहा है।

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top