• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सीएम योगी ने शिव शांति आश्रम पहुंचकर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने शिव शांति आश्रम पहुंचकर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि चढ़ाई और शोकाकुल श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान उन्होंने संत के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी का बुधवार को ब्रह्मलीन हो जाना आध्यात्मिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को ही सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था, “सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री साईं चांडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दुखद है। यह आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Posts

सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

107 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; काकोरी कांड से लेकर अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं तक, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

उमर अहमद के काफिले पर टोल प्लाजा में हंगामा, 25-30 वाहनों के बिना टोल गुजरने का आरोप

नवाबगंज टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस को दी तहरीर; कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी का भी आरोप, CCTV…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

यूपी में हर जिले में शुरू होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में UPSC, UPPSC, NEET और JEE समेत परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा; DM, SP, डॉक्टर…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

UP में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सस्पेंस बरकरार, तारीखों का इंतजार बढ़ा

मतदाता सूची, आरक्षण समेत चुनावी प्रक्रियाओं के चलते देरी की चर्चा; पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से…

ByBySurmya Post Aug 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top