• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सीएम योगी बोले : जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिला सबसे ज्यादा फायदा

सीएम योगी बोले : जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिला सबसे ज्यादा फायदा

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ ने प्रदेश के बाजारों में नई रौनक ला दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुकसेलर के पास पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटे हुए जीएसटी दरों का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों और उद्यमियों को मिल रहा है। इस रिफॉर्म ने जहां ग्राहकों को राहत दी है, वहीं बाजार को मजबूती और रोजगार सृजन का नया रास्ता भी खोला है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े उपभोक्ता राज्य होने के नाते जीएसटी सुधारों का सबसे बड़ा लाभ यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को मिलेगा।

त्योहारी सीजन में बड़ा तोहफ़ा
मुख्यमंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षिक सामग्री पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। इसी तरह अधिकांश घरेलू आवश्यक वस्तुओं को या तो जीरो टैक्स या 5 प्रतिशत की श्रेणी में रखा गया है। 33 जीवन रक्षक दवाओं को भी पूरी तरह जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से बाजार में खपत बढ़ी है, उत्पादन में इजाफा हुआ है और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बने हैं। त्योहारों के मौसम में यह कदम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सीएम योगी ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद देश का कुल संग्रह 7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 49 हजार करोड़ से बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सुधार से यूपी की अर्थव्यवस्था को विशेष मजबूती मिलेगी।

महंगाई से राहत की दिशा में कदम
हजरतगंज मार्केट में व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने जीएसटी रिफॉर्म पर आधारित पंपलेट और बैनर भी वितरित किए। उन्होंने दुकानदारों और उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी थे और महंगाई से राहत देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होंगे।

Related Posts

गैंगस्टर एक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, बहराइच का पूरा केस किया निरस्त

बब्बू शाह की याचिका पर लखनऊ बेंच की टिप्पणी; कोर्ट ने कहा- गैंग चार्ट महज औपचारिकता नहीं, आपराधिक…

यूपी में नौकरी महाभियान का आगाज, 818 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण; सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

2027 की तैयारी में सपा सक्रिय, अखिलेश आज एटा-कासगंज नेताओं के साथ करेंगे बैठक

लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन; बैठक के बाद दोपहर 1…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

लखनऊ में पंसारी इंडस्ट्रीज के डिपो पर छापा, 2.5 लाख का सामान सीज

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई; लेबलिंग में खामियां मिलने पर एरोमैट पाउडर…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top