• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

Lucknow Bar Association चुनाव 2026: महामंत्री प्रत्याशी जीतू यादव बोले: अधिवक्ताओं के हक़ के लिए आख़िरी दम तक लड़ूंगा

लखनऊ: लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू के समर्थन में पुरनिया चौराहा स्थित मान लॉन में अधिवक्ता समागम एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान जीतू यादव ने कहा कि उनका पूरा जीवन अधिवक्ता समाज की सेवा और संघर्ष को समर्पित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक उनमें ताकत है, वे वकीलों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई जारी रखेंगे।

समागम के आयोजक और शिया पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनुराग यादव (अन्नू) ने कहा कि जीतू यादव ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी लगातार अधिवक्ताओं के हित में काम किया है। उनके लिए अधिवक्ता समाज ही प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से अपील की कि वे भारी मतों से जीतू यादव को विजयी बनाएं, ताकि कोर्ट परिसर की मूलभूत समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।

वहीं, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट आदेश यादव ने कहा कि जीतू यादव हमेशा जरूरतमंद अधिवक्ताओं के साथ खड़े रहते हैं, चाहे इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराना हो या प्रशासनिक स्तर पर न्याय दिलाने की बात हो।

बता दें कल यानी 23 अप्रैल को लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव का मतदान है।

इस कार्यक्रम में सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री एडवोकेट संजीव पांडे सहित कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें अब्दुल रहमान, सौरभ यादव, अंकित यादव, आकर्ष निगम, इमरान खान, सुधीर यादव, जमीर खान, सचिन यादव, नवाब और एजाज अहमद प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Posts

शीबा हत्याकांड: बेटे के बाद दूसरी पत्नी को मार डाला, कार से खेत तक पहुंची हत्या की साजिश

मेरठ के सरधना में शीबा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सादिक को गिरफ्तार किया…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की पूछताछ में गोपाल राव से हुई थी सख्ती, चंपत राय की डायरी में बड़ा दावा

चंपत राय की डायरी में एसआईटी की पूछताछ से जुड़े कई दावे दर्ज हैं। डायरी के अनुसार, गोपाल…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

फोन पर मिली धमकी से खुला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की हत्या में पति गिरफ्तार

नोएडा के मामूरा में महिला की गला दबाकर हत्या के बाद शव नहर में फेंका गया था। पत्नी…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top