• Home
  • उत्तराखंड
  • आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार युवती को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत

आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार युवती को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत

देहरादून के आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी सवार युवती लाइ बानो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लाइ बानो सहारनपुर के मानकाऊ गांव की रहने वाली थीं और देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइ बानो माजरा की ओर से आईएसबीटी जा रही थीं। उन्होंने सामने चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी असंतुलित होकर बस की चपेट में आ गईं। बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और पीछे का पहिया युवती के ऊपर चढ़ गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को बचाकर आईएसबीटी चौकी पहुंचाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, यह हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को बस के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में शामिल बस एक सहारनपुर नंबर की टूरिस्ट बस है। पुलिस बस और चालक के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

कुमाऊं के 48 मंदिरों का होगा कायाकल्प, धामी सरकार ने तेज किया मिशन

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर उत्तराखंड…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top