• Home
  • खेल
  • आज से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग, उद्घाटन समारोह में दमदार मुकाबले के साथ लगेगा ग्लैमर का तड़का

आज से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग, उद्घाटन समारोह में दमदार मुकाबले के साथ लगेगा ग्लैमर का तड़का

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज से यूपी टी-20 लीग का तीसरा संस्करण शुरू हो रहा है। शुरुआत गत वर्ष की चैंपियन मेरठ मावरिक्स और उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मुकाबले से होगी। शनिवार को दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र के साथ अपनी तैयारियां पूरी कर लीं।

मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे, जो भारतीय टी-20 टीम में भी शामिल हैं। उनके साथ लखनऊ के युवा स्पिनर जीशान अंसारी भी विरोधी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं। पिछले सीजन में अंसारी ने सर्वाधिक 24 विकेट झटके थे और अपनी टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से उनके प्रदर्शन ने भी सभी का ध्यान खींचा।

दूसरी ओर कानपुर सुपरस्टार्स की कप्तानी कर रहे आक्रामक बल्लेबाज समीर रिज़वी से शानदार खेल की उम्मीद है। हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों पर नाबाद 58 रन ठोकते हुए सबका ध्यान खींचा था। ऐसे में टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है।

लीग में इन दोनों टीमों के अलावा लखनऊ फाल्कन्स, गोरखपुर लॉयंस, नोएडा किंग्स और काशी रुद्रांश भी हिस्सा लेंगी। छह सितंबर तक कुल 34 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन और फाइनल मैच को छोड़कर बाकी दिनों में रोजाना दो मुकाबले होंगे।

ग्लैमर और संगीत से सजेगा उद्घाटन समारोह
मुकाबले से पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें फिल्मी सितारे अपने अंदाज़ से रंग जमाएंगे। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और जान्हवी कपूर के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मंच पर प्रस्तुति देंगे। वहीं मशहूर गायिका सुनिधि चौहान अपने गीतों से समां बांधेंगी।

इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए निदेशक राजीव शुक्ला के साथ टूर्नामेंट के ब्रांड अंबेसडर व पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी मौजूद रहेंगे।

भ्रष्टाचार पर सख्त निगरानी
यूपीसीए की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि टूर्नामेंट में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फिक्सिंग की संभावना को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीसीसीआई ने इसके लिए एक अलग टीम तैनात की है, जो पूरे आयोजन पर नजर रखेगी।

टूर्नामेंट अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डी.के. ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों को शानदार व रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

Related Posts

Parag Agrawal Dominates First Doon Masters TT Tournament

India coach Parag Agrawal shines with a winning performance as Dehradun hosts its inaugural masters table tennis tournament…

ByBySuramya Post Sep 17, 2026

UP Announces 38-Member Team for 15th National Vovinam Martial Arts Championship

Lucknow: Uttar Pradesh has announced a 38-member state team to participate in the 15th National Vovinam Martial Arts…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

दिव्यांश जोशी के शतक से लखनऊ फाल्कन्स 94 रन से हारा

फाइनल में मेरठ ने 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, दिव्यांश ने 40 गेंदों में 105 रन…

ByBySuramya Post Sep 7, 2026

District Level Fencing Championship Held in Lucknow

Young fencers compete across Foil, Epee and Sabre categories; Samriddhi Sharma also features in the U-12 category Lucknow:…

ByBySuramya Post Sep 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top