• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • जिन्हें फ्लैट नहीं मिले, उनके लिए अब एलडीए और आवास विकास लाएंगे नई सस्ती आवास योजना

जिन्हें फ्लैट नहीं मिले, उनके लिए अब एलडीए और आवास विकास लाएंगे नई सस्ती आवास योजना

डालीबाग स्थित माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई प्राइम लोकेशन वाली जमीन पर बने सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के 72 फ्लैटों के लिए आठ हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। बुधवार को फ्लैट आवंटन पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को इस योजना में फ्लैट नहीं मिल सके, उनके लिए एलडीए और आवास विकास परिषद जल्द ही नई सस्ती आवास योजना लेकर आएंगे।

सरदार पटेल आवासीय योजना के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस अवधि में कुल 8,184 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें जांच के बाद 6,072 पात्र पाए गए। इनके बीच लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद हजारों आवेदक चयन से वंचित रह गए।

यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए थी, जिसमें केवल तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले आवेदक ही पात्र थे। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 36.55 वर्ग मीटर और कीमत 10.70 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा जैसी सुविधाएँ भी इसमें शामिल हैं।

यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं थी, इसलिए लखनऊ के बाहर के लोग भी इसमें आवेदन कर सके। डालीबाग की यह परियोजना बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज जैसे प्रमुख स्थलों से मात्र 5 से 10 मिनट की दूरी पर स्थित है।

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top