• Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: लापता जिपं सदस्यों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, कहा- अपहरण ही नहीं हुआ तो पुलिस कस्टडी क्यों?

नैनीताल: लापता जिपं सदस्यों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, कहा- अपहरण ही नहीं हुआ तो पुलिस कस्टडी क्यों?

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव से जुड़े बहुचर्चित अपहरण प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में पेश हुए पांच सदस्य अपनी बात रखने पहुंचे, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी दलील सुनने से इंकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि हम इनकी कहानियां नहीं सुनना चाहते, क्योंकि ये पहले ही अपने बयान से पलट चुके हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि जब अपहरण हुआ ही नहीं तो मजिस्ट्रेट के सामने बयान किस आधार पर दर्ज कराए गए और पुलिस ने इन्हें अपनी कस्टडी में क्यों रखा?

सुनवाई के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया। हाईकोर्ट से 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई। अदालत ने डीएम और एसएसपी को अब तक की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा हलफनामे के रूप में पेश करने के निर्देश दिए। इस पर एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि वायरल वीडियो में अपहरण करते दिख रहे आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल के सहयोगी वकील कामत ने री-पोल की मांग रखी, जिस पर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह केवल चुनाव वाले दिन की घटनाओं पर सुनवाई कर रही है।

वीडियो वायरल, कहा- अपहरण नहीं हुआ
सोमवार को एक और जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह स्वेच्छा से घूमने गए हैं और अपहरण की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इससे पहले सदस्य डीकर मेवाड़ी भी ऐसा ही बयान जारी कर चुके थे।

जिला पंचायत के अधिवक्ता ने दिया इस्तीफा
चुनाव के दिन हुई घटना से आहत होकर जिला पंचायत के अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि वह 20 साल से अधिक समय तक जिला पंचायत का प्रतिनिधित्व करते रहे, लेकिन हालिया घटनाओं ने जनता में भय का माहौल बना दिया है, जिस कारण वे पद छोड़ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने गोल्ज्यू देवता से लगाई गुहार
इस पूरे राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने गोल्ज्यू देवता मंदिर में न्याय की अर्जी लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले तक सभी सदस्य उनके साथ थे और उन्होंने उनके यहां भोजन भी किया था, लेकिन अगले दिन अचानक संपर्क टूट गया। दीपा ने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी और सहयोगियों ने सदस्यों का अपहरण कर निर्वाचन प्रमाणपत्र छीन लिए। उन्होंने इस मामले में भगवान गोल्ज्यू और हाईकोर्ट दोनों से न्याय की मांग की।

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

कुमाऊं के 48 मंदिरों का होगा कायाकल्प, धामी सरकार ने तेज किया मिशन

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर उत्तराखंड…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top