• Home
  • राष्ट्रीय
  • 21वें दिन भी अड़े सोनम वांगचुक, ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए अस्पताल से मांगी छुट्टी

21वें दिन भी अड़े सोनम वांगचुक, ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए अस्पताल से मांगी छुट्टी

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देने का अनुरोध किया है। वांगचुक का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर और सामान्य है, इसलिए उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाए ताकि वे प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल हो सकें।

सूत्रों के अनुसार, सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें मार्च में भाग लेने की अनुमति दी जाए। यह मार्च कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य समर्थकों के नेतृत्व में संसद तक निकाला जाना प्रस्तावित है।

21वें दिन भी जारी वांगचुक का संघर्ष

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे। लगातार भूख हड़ताल के चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वांगचुक का अनशन अब 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है। उनके आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्रों और राजनीतिक समूहों का समर्थन भी मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और विभिन्न परीक्षा विवादों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

इस बीच, प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च को लेकर दिल्ली में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हो सकते हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा सकती है।

Related Posts

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर इंटरपोल का शिकंजा

दुबई में छिपे आरोपी के खिलाफ यूपी पुलिस के डोजियर पर CBI ने इंटरपोल से संपर्क किया; 55-60…

ByByCrime Desk Aug 22, 2026

Kanpur Ranking to Be Held as Scheduled Despite TTFI Suspension: Sources

Sports Ministry Suspends TTFI Recognition Over Governance Issues New Delhi: In a major development for Indian table tennis,…

ByBySurmya Post Aug 12, 2026

15 अगस्त से CJP का देशव्यापी शिक्षा अभियान, गांवों के सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट

बिजली-पानी से लेकर शौचालय और मिड-डे मील तक की होगी जांच, अभिभावकों और ग्रामीणों से वीडियो के जरिए…

ByBySurmya Post Aug 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top