• Home
  • राष्ट्रीय
  • Iran–Israel तनाव के बीच खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी तेज, 838 यात्री लखनऊ पहुंचे; 4 फ्लाइटें रवाना

Iran–Israel तनाव के बीच खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी तेज, 838 यात्री लखनऊ पहुंचे; 4 फ्लाइटें रवाना

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज हो गई है। शुक्रवार को दम्माम, शारजाह, मस्कट, रियाद और जेद्दा से विशेष और नियमित उड़ानों के जरिए 838 यात्री लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर अपनों को देखते ही यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए चार उड़ानें भी रवाना हुईं, जिनसे 465 यात्रियों ने यात्रा की। पिछले कुछ दिनों में जहां रोजाना करीब 18 उड़ानें निरस्त हो रही थीं, वहीं शुक्रवार को यह संख्या घटकर सात रह गई, जिससे उड़ान सेवाओं के आंशिक रूप से सामान्य होने के संकेत मिले हैं।

शुक्रवार को दम्माम से आने वाली फ्लाइट एक्सवाई-896 से 154 यात्री, शारजाह से इंडिगो की उड़ान 6ई-1424 से 163, मस्कट से डब्लूवाई-265 से 74, रियाद से एक्सवाई-333 से 160 और जेद्दा से उड़ान एसयू-890 से 287 यात्री लखनऊ पहुंचे।

लखनऊ पहुंचे एक यात्री ने बताया कि खाड़ी देशों में लोगों के बीच तनाव और घबराहट का माहौल है, हालांकि एयरपोर्ट पर सामान्य रूप से कामकाज जारी है। उन्होंने कहा कि दो दिन से वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब घर पहुंचकर राहत मिली है। कई यात्रियों ने सरकार की पहल की सराहना भी की।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि दुबई से आने वाली विशेष उड़ानों को सुरक्षा के लिए एयरफोर्स की निगरानी मिल रही है। संवेदनशील वायुक्षेत्र में विमानों के साथ फाइटर जेट भी उड़ान भर रहे हैं।

खाड़ी देशों के लिए रवाना हुईं उड़ानें

शुक्रवार को लखनऊ से दम्माम जाने वाली फ्लाइट एक्सवाई-897 से 84 यात्री, मस्कट के लिए डब्लूवाई-266 से 78, रियाद के लिए एक्सवाई-334 से 130 और जेद्दा के लिए एसयू-891 से 173 यात्री रवाना हुए।

सात उड़ानें रहीं निरस्त

शुक्रवार को दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 और आईएक्स-197, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1415 और शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई-1424 निरस्त रहीं। वहीं अबुधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1416, दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 और रियाद से आने वाली आईएक्स-190 भी रद्द कर दी गई।

Related Posts

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर इंटरपोल का शिकंजा

दुबई में छिपे आरोपी के खिलाफ यूपी पुलिस के डोजियर पर CBI ने इंटरपोल से संपर्क किया; 55-60…

ByByCrime Desk Aug 22, 2026

Kanpur Ranking to Be Held as Scheduled Despite TTFI Suspension: Sources

Sports Ministry Suspends TTFI Recognition Over Governance Issues New Delhi: In a major development for Indian table tennis,…

ByBySurmya Post Aug 12, 2026

15 अगस्त से CJP का देशव्यापी शिक्षा अभियान, गांवों के सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट

बिजली-पानी से लेकर शौचालय और मिड-डे मील तक की होगी जांच, अभिभावकों और ग्रामीणों से वीडियो के जरिए…

ByBySurmya Post Aug 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top