• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अमेठी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अमेठी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार को एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर जाने से बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। घटना अमेठी के सिदूरवा क्षेत्र के पास उस समय हुई, जब इंडो रामा फैक्ट्री की ओर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तत्काल ट्रेन रोक दी। चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित ट्रैक को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read: औरैया में छात्रों का विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Related Posts

सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

107 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; काकोरी कांड से लेकर अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं तक, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

उमर अहमद के काफिले पर टोल प्लाजा में हंगामा, 25-30 वाहनों के बिना टोल गुजरने का आरोप

नवाबगंज टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस को दी तहरीर; कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी का भी आरोप, CCTV…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

यूपी में हर जिले में शुरू होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में UPSC, UPPSC, NEET और JEE समेत परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा; DM, SP, डॉक्टर…

ByBySurmya Post Aug 10, 2026

UP में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सस्पेंस बरकरार, तारीखों का इंतजार बढ़ा

मतदाता सूची, आरक्षण समेत चुनावी प्रक्रियाओं के चलते देरी की चर्चा; पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से…

ByBySurmya Post Aug 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top