• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव: छह साल बाद मतदान प्रतिशत फिर पुरानी स्थिति पर, महिलाओं ने दिखाया अधिक उत्साह

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: छह साल बाद मतदान प्रतिशत फिर पुरानी स्थिति पर, महिलाओं ने दिखाया अधिक उत्साह

उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में छह साल बाद एक बार फिर मतदान प्रतिशत पुराने आंकड़ों के करीब पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार कुल 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 69.59 प्रतिशत था।

इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए। दोनों चरणों को मिलाकर ऊधमसिंह नगर सबसे ज्यादा मतदान वाला जिला रहा, जबकि अल्मोड़ा में सबसे कम वोटिंग दर्ज हुई, यह स्थिति 2019 में भी बनी थी। मैदानों की तुलना में पर्वतीय जिलों में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ। हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोट डाले।

महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि पहले चरण में 68% मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 73 और पुरुषों का 63 रहा। दूसरे चरण में 70% मतदान दर्ज हुआ, जिसमें 74.50% महिलाओं और 65.50% पुरुषों ने वोट डाले। कुल मिलाकर महिलाओं ने 74.42% और पुरुषों ने 64.23% की दर से मताधिकार का प्रयोग किया।

31 जुलाई को खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

इस पंचायत चुनाव में 32,580 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका भविष्य 31 जुलाई को होने वाली मतगणना में तय होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों में मतगणना स्थलों का निर्धारण हो चुका है। इस बार चुनाव परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related Posts

गणेश विसर्जन पर रोक की मांग, हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संगठन ने धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का हवाला दिया, सरकार से नीति बनाने की मांग…

ByBySuramya Post Sep 15, 2026

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top