• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन-बाढ़ का खतरा, देहरादून में स्कूल बंद

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन-बाढ़ का खतरा, देहरादून में स्कूल बंद

उत्तराखंड में एक दिन की राहत के बाद मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 13 और 14 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित हुआ है। 15 अगस्त को भी अधिकांश जिलों में खराब मौसम बने रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 13 से 15 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी रहेगा। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि बारिश के समय नदी-नालों के पास न जाएं और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें। इसी को देखते हुए देहरादून में कल (13 अगस्त) कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश जारी रह सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इसका मुख्य कारण हिमालय से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ है, जो एक चक्रवाती प्रणाली बनाकर प्रदेश में नमी और बादल ला रहा है।

इस खराब मौसम का असर यातायात पर भी पड़ा है। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 151 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में 17, अल्मोड़ा व बागेश्वर में 8-8, चमोली में 18, देहरादून में 15, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 5, पौड़ी व पिथौरागढ़ में 20-20, रुद्रप्रयाग में 22 और टिहरी में 17 सड़कें मलबा आने से अवरुद्ध हैं, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts

गणेश विसर्जन पर रोक की मांग, हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संगठन ने धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का हवाला दिया, सरकार से नीति बनाने की मांग…

ByBySuramya Post Sep 15, 2026

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top