• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • कैसरबाग में कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली; कई आरोपियों पर केस दर्ज

कैसरबाग में कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली; कई आरोपियों पर केस दर्ज

लखनऊ: राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में एक कैफे के बाहर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने स्कूटी सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में अनस नामक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Gun Shoot

पुलिस के अनुसार, वजीरगंज निवासी हर्षित सोनकर अपने दोस्तों के साथ देर रात कैसरबाग स्थित डायना कैफे गया था। इसी दौरान कैफे में कुछ लोगों का विवाद चल रहा था, जिसे शांत कराने के लिए हर्षित ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवकों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि कैफे से निकलने के बाद जब हर्षित अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी रतन स्क्वायर के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। निशाना हर्षित को बनाया गया था, लेकिन गोली उसके साथ मौजूद अनस के बाएं पैर में लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिराज, रिजवान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Also Read: लखनऊ की शारदा नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top