• Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 233 सड़कें बाधित

देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 233 सड़कें बाधित

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। विभाग के मुताबिक आगामी 13 सितंबर तक प्रदेशभर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रह सकती है।

लगातार बारिश से जगह-जगह मलबा आने के कारण राज्य में 233 सड़कें बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

फिलहाल दो राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 77 ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। अकेले उत्तरकाशी जिले में 44 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा चमोली में 42, रुद्रप्रयाग में 28, पौड़ी में 22, टिहरी में 19, देहरादून में 12, हरिद्वार में 4, पिथौरागढ़ में 25, अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 5, नैनीताल में 6 और ऊधमसिंह नगर में 5 सड़कें प्रभावित हैं।

Related Posts

गणेश विसर्जन पर रोक की मांग, हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संगठन ने धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का हवाला दिया, सरकार से नीति बनाने की मांग…

ByBySuramya Post Sep 15, 2026

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top