• Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर मनसा देवी भगदड़ के घायलों का जाना हालचाल, परिजनों को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर मनसा देवी भगदड़ के घायलों का जाना हालचाल, परिजनों को दिलाया भरोसा

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना में घायल हुए 15 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। रविवार अपराह्न मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घायलों का हालचाल लेने एम्स पहुंचे।

उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. मधुर उनियाल से सभी मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

सीएम धामी ने कहा कि घायलों को हरसंभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सरकार की पूरी टीम पीड़ितों की मदद में जुटी हुई है।

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

कुमाऊं के 48 मंदिरों का होगा कायाकल्प, धामी सरकार ने तेज किया मिशन

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर उत्तराखंड…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top