• Home
  • उत्तराखंड
  • 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए लागू आचार संहिता समाप्त

12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए लागू आचार संहिता समाप्त

देहरादून। प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर लागू की गई आदर्श आचार संहिता शुक्रवार को समाप्त हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने सात अगस्त को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी, जिसके साथ ही इन जिलों में आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आदेश जारी किया।

आयोग के मुताबिक, हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव हुए थे। इनमें 24 और 28 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ तथा 31 जुलाई को मतगणना कराई गई।

14 अगस्त को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 जिलों में जीत हासिल की। वहीं, देहरादून जिले में कांग्रेस ने अप्रत्याशित नतीजों के साथ सफलता दर्ज की। दूसरी ओर, नैनीताल जिले का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के चलते स्थगित कर दिया गया।

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

कुमाऊं के 48 मंदिरों का होगा कायाकल्प, धामी सरकार ने तेज किया मिशन

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर उत्तराखंड…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top