• Home
  • लीगल
  • लखनऊ कोर्ट में चार वकीलों की एंट्री पर रोक, हाई कोर्ट ने दिखाई सख्ती

लखनऊ कोर्ट में चार वकीलों की एंट्री पर रोक, हाई कोर्ट ने दिखाई सख्ती

जिला न्यायालय में मारपीट और न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई। चार अधिवक्ताओं से 10 वर्षों का आयकर रिकॉर्ड और संपत्ति का पूरा ब्योरा भी मांगा गया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ

लखनऊ जिला न्यायालय में एक वादकारी और दिल्ली से आए अधिवक्ताओं के साथ कथित मारपीट तथा न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने चार अधिवक्ताओं के जिला न्यायालय परिसर में प्रवेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर गठित विशेष पीठ ने सौरभ कुमार वर्मा, हर्षित पांडेय, यश पांडेय और अभय प्रताप वर्मा के न्यायालय परिसर में प्रवेश पर अंतरिम प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही चारों अधिवक्ताओं को पिछले 10 वर्षों के आयकर रिटर्न, अपनी और परिवार की चल-अचल संपत्तियों, व्यवसाय तथा पिछले पांच वर्षों में खरीदी और बेची गई संपत्तियों का पूरा विवरण शपथपत्र के साथ अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को निर्धारित की गई है। इस दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी तरह का व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा और न्याय वितरण प्रणाली की गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकांश अधिवक्ता पूरी ईमानदारी और गरिमा के साथ अपने दायित्व निभाते हैं, लेकिन अधिवक्ताओं के वेश में मौजूद कुछ ‘काली भेड़ों’ की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करना समय की आवश्यकता है।

Also Read: 2027 में जुटी BSP, हाथरस के सादाबाद में चुनावी सभा करेंगे आकाश आनंद

Related Posts

गैंगस्टर एक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, बहराइच का पूरा केस किया निरस्त

बब्बू शाह की याचिका पर लखनऊ बेंच की टिप्पणी; कोर्ट ने कहा- गैंग चार्ट महज औपचारिकता नहीं, आपराधिक…

समिट बिल्डिंग साइबर ठगी केस में 119 गिरफ्तारियां वैध, हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कीं

30 जून की छापेमारी में 92 पुरुष और 27 महिलाएं पकड़ी गई थीं; गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियों को…

बाल विवाह के रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट सख्त, उम्र जांच के बिना प्रमाणपत्र नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के विवाह पंजीकरण अधिकारियों को दिए निर्देश, संदिग्ध मामलों के लिए ऑनलाइन सिस्टम में…

SC-ST राहत राशि की होगी जांच, हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी में बढ़ी निगरानी

झांसी के एक अधिवक्ता और उनके परिवार को अलग-अलग मामलों में ₹23.36 लाख मिलने का मामला सामने आया;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top